मथुरा पुलिस की बाबरिया गैंग से मुठभेड़:2 बदमाश हुए गोली लगने से घायल, फरह इलाके के गांव में दे रहे थे चोरी की वारदात को अंजाम

Oct 09, 2026 - 08:18
0
मथुरा पुलिस की बाबरिया गैंग से मुठभेड़:2 बदमाश हुए गोली लगने से घायल, फरह इलाके के गांव में दे रहे थे चोरी की वारदात को अंजाम
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में गुरुवार की देर रात थाना पुलिस और स्वाट टीम की बाबरिया गैंग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल हुए दौसा के रहने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। फरह क्षेत्र में चोरी कर पुलिस को दे रहे थे चुनौती मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस को परेशान करके रख दिया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला इन वारदातों को अंजाम बाबरिया गैंग दे रहा है। इसके बाद पुलिस और स्वाट टीम चोरों के इस गैंग को पकड़ने में जुट गई। गुरुवार देर रात स्वाट टीम को सूचना मिली कि गैंग के सदस्य फरह इलाके में मौजूद हैं और आज फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने आए हैं। परखम नहर पुल के पास हुई मुठभेड़ सूचना मिलने के बाद फरह थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर बदमाशों को पकड़ने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। पुलिस की टीम परखम रोड पर पुल के पास चेकिंग करने लगी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस के फायरिंग की। जबानी कार्यवाही में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह हुआ बरामद गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश मूल रूप से राजस्थान के दौसा के रहने वाले सुनील और संजू हैं जो वर्तमान में मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में रह रहे हैं। पुलिस ने सुनील और संजू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बदमाशों के पास से 2 तमंचा,5 कारतूस,वारदात में प्रयोग की गई बाइक,चोरी की गई 2 जोड़ी पायजेब के अलावा 10700 रुपए नगद बरामद किए। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग के अन्य सदस्य कौन हैं और इस गैंग को कौन संचालित करता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User