मथुरा पुलिस ने 6 फर्जी CBI अधिकारी किए गिरफ्तार:झूठे केस में जेल भेजने की दे रहे थे धमकी, आई कार्ड भी किए बरामद

Oct 10, 2026 - 15:43
0
मथुरा पुलिस ने 6 फर्जी CBI अधिकारी किए गिरफ्तार:झूठे केस में जेल भेजने की दे रहे थे धमकी, आई कार्ड भी किए बरामद
मथुरा की थाना जमुनापार पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि वह फर्जी CBI अधिकारी बनकर वह लोग धोखाधड़ी के जरिए रुपए वसूलने आए थे। पकड़े गए लोगों ने पीड़ित को झूठे केस में जेल भेजने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया और शनिवार को सभी आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह पीड़ित की दुकान पर उसे धमकाने आए थे। पकड़ गए लोगों के पास से 2 फर्जी CBI के आई डी कार्ड भी मिले हैं। व्यापारी ने की थी शिकायत थाना जमुनापार क्षेत्र में लोहवन रोड पर देवेंद्र कुमार की सीमेंट,बदरफुट की दुकान और गोदाम है। यहां से लोहवन गांव का रहने वाला रवि 7500 रुपए का सीमेंट लेकर गया। रवि ने UPI के जरिए 3 हजार रुपए का पेमेंट देवेंद्र की बेटी के खाते में कर दिया। शेष राशि जल्द देने की कहकर चला गया। इसी बीच 6 अक्टूबर को कर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस का एक नोटिस देवेंद्र को जमुनापार पुलिस के माध्यम से मिला जिसका जवाब देवेंद्र ने अपने वकील के जरिए दे दिया। मामला खत्म कराने की एवज में मांगे पैसे देवेंद्र का आरोप है जवाब देने के कुछ देर बाद ही 7 अक्टूबर को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। जिसमें कॉलर ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के डी यादव बोल रहा है। कॉलर ने देवेंद्र से कहा कि जो कर्नाटक में मामला चल रहा है वह उसे खत्म करा देगा। उसी रात चंद्रपाल प्रधान ने देवेंद्र को बताया कि वह टीम के साथ दुकान पर आयेंगे। 8 अक्टूबर को दो गाड़ियों से लोग आए। जिसमें रवि का भाई सोनू , सरिता बिहार दिल्ली किवासी करण राणा,कुणाल,छपरा बिहार निवासी सूरज,संगम बिहार गाजियाबाद निवासी कुलदीप व थाना रिफाइनरी क्षेत्र निवासी रवि थे। 40 हजार रुपए की मांग की देवेंद्र ने बताया कि दुकान पर पहुंचते ही सभी ने 40 हजार रुपए मांगे और कहा कि तुम्हारा सेटेलमेंट करा देंगे। देवेंद्र ने मना किया तो सभी लोग धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे और कहने लगे रुपए नहीं दिए तो झूठे केस में फंसा देंगे। देवेंद्र की दुकान पर पहुंचे लोगों ने CBI के आई कार्ड दिखाकर उसे डराने का प्रयास किया। इसी बीच देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में खुला राज सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला यह लोग CBI का नाम लेकर लोगों को डराते,धमकाते हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 2 फर्जी CBI के आई कार्ड, के डी यादव के पास से क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन चेयरमैन के 11 विजिटिंग कार्ड,3 ATM, घटना में क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन का स्टिकर लगी कार बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 319(2), 318(4),61(2),308(6) और 352 BNS में मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User