मुजफ्फरनगर बाजार में छात्रा-बॉयफ्रेंड की पिटाई:बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही छात्रा को परिजनों ने पकड़ा, सड़क पर आधे घंटे हंगामा

Oct 04, 2026 - 14:31
0
मुजफ्फरनगर बाजार में छात्रा-बॉयफ्रेंड की पिटाई:बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही छात्रा को परिजनों ने पकड़ा, सड़क पर आधे घंटे हंगामा
मुजफ्फरनगर में बाजार में बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही छात्रा को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा और मारपीट होती रही। छात्रा और युवक की पिटाई के साथ युवक की बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के दो CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी। बाजार में परिवार के एक युवक ने उसे दूसरे युवक के साथ घूमते हुए देख लिया। दोनों बाइक से वहां से निकल पाते, इससे पहले ही परिजनों ने युवक की बाइक की चाबी छीन ली। चाबी लेने की कोशिश करती रही छात्रा, परिजनों ने पीटा वीडियो में छात्रा बाइक की चाबी वापस लेने के लिए मिन्नत करती और उसे लेने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इसी दौरान परिजनों द्वारा छात्रा को कई थप्पड़ मारते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद फोन कर परिवार के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया गया। उनके पहुंचने के बाद छात्रा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद युवक की बाइक को जमीन पर गिराकर उसमें तोड़फोड़ की गई। युवक को दौड़ाकर पकड़ा, सड़क पर पीटा मामला बिगड़ता देख युवक ने मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट और हंगामे के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुटती गई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर विवाद और मारपीट चलती रही। इस दौरान आसपास मौजूद लोग खड़े होकर पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। दो CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना के दो CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें घटनाक्रम के अलग-अलग हिस्से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामले में पुलिस को कोई शिकायत दी गई है या नहीं। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User