प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पर गलत इंजेक्शन का आरोप:लूज मोशन की शिकायत पर भर्ती हुई थी, इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद जांच शुरू
प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, कमल देवी को लूज मोशन की शिकायत के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। उनका दावा है कि महिला की हालत इतनी गंभीर नहीं थी और वह खुद चलकर अस्पताल पहुंची थीं। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना किसी जांच के उन्हें इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल की इलाज व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टर अतुल पटेल ने बताया कि महिला को लूज मोशन के साथ उल्टी की भी शिकायत थी। इसके चलते उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। डॉक्टर के अनुसार, महिला को आवश्यक दवा और इंजेक्शन दिया गया, लेकिन ज्यादा उम्र के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। मामले की जानकारी के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की जांच के बाद ही महिला की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)