मुजफ्फरनगर के स्कूल में दशहरा पर्व आयोजित:बच्चों ने बनाईं आकर्षक रावण कलाकृतियां, शिक्षकों ने सिखाए श्रीराम के आदर्श
मुजफ्फरनगर में शाहपुर के राज एकेडमी में दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने क्राफ्टिंग के माध्यम से रावण, धनुष सहित विभिन्न कलाकृतियां बनाईं। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों को सराहा गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी सहयोग किया और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षकों ने दशहरा पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने और सत्य, धर्म व सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)