7.5 फीट लंबा और 80 किलो वजनी अजगर निकला:एक घंटे में रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

Oct 17, 2026 - 19:21
0
7.5 फीट लंबा और 80 किलो वजनी अजगर निकला:एक घंटे में रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा
एटा में जलेसर तहसील क्षेत्र के गहला दोषपुर गांव में शुक्रवार देर रात विशालकाय अजगर निकल आया। उसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इसका वीडियो शनिवार शाम 6 बजे सामने आया। ग्रामीणों ने अजगर निकलने की सूचना क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी को दी। इसके बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और सावधानी से अजगर का रेस्क्यू किया। 80 किलो था अजगर का वजन क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी ने बताया कि अजगर करीब साढ़े सात फीट लंबा और 80 किलो वजनी था। टीम ने उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू करने वाली टीम में क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी, क्षेत्रीय सहायक, वन रक्षक अंशुल कुमार, परवेज उस्मानी और गौरव कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User