मुजफ्फरनगर में 21 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:मीरापुर रोड और सफेदा रोड पर 3 जगह चला बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं हटाई गई थी प्लॉटिंग
मुजफ्फरनगर के खतौली में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सुबह करीब 8 बजे तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 21 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। MDA के मुताबिक, पहली कार्रवाई खतौली के मीरापुर रोड स्थित ग्राम गंगधाड़ी में राजेश फार्म हाउस के पीछे की गई। यहां नवीन प्रधान और भीम द्वारा करीब 10 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण का कहना है कि इसके लिए तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। फ्लाईओवर के नीचे 8 बीघा की प्लॉटिंग तोड़ी तीसरी कार्रवाई सफेदा रोड पर फ्लाईओवर के नीचे, कोल्ड स्टोरेज के सामने हुई। यहां राहुल अरोरा, परमिन्दर आदि द्वारा करीब 8 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। MDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण और प्लॉटिंग से जुड़े विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। नोटिस के बाद भी नहीं हटाई गई थी प्लॉटिंग प्राधिकरण के अनुसार, तीनों स्थानों पर प्लॉटिंग के लिए MDA से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। अवैध प्लॉटिंग के संबंध में पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बाद चालानी कार्रवाई की गई और ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए थे। अधिकारी और पुलिस बल रहा मौजूद कार्रवाई के दौरान MDA के विशेष कार्याधिकारी, सहायक अभियंता समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए संबंधित थाने का पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था। 21 बीघा पर कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप एक ही दिन में करीब 21 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई के बाद खतौली क्षेत्र में कॉलोनाइजर और प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा है। प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)