मुजफ्फरनगर में 3 घंटे बिजली कटौती:8 अक्टूबर को सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, मेंटेनेंस का काम

Oct 07, 2026 - 21:36
0
मुजफ्फरनगर में 3 घंटे बिजली कटौती:8 अक्टूबर को सुबह 7 से 10 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, मेंटेनेंस का काम
मुजफ्फरनगर में 8 अक्टूबर की सुबह तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 7 से 10 बजे तक 132 केवी जौली रोड पर 33 केवी बस का मेंटेनेंस होगा। इसके चलते संबंधित बिजली लाइनों और फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी लाइन का लिया जाएगा शटडाउन अधिशासी अभियंता नगरीय सागरमल ने बुधवार शाम करीब 8 बजे इसकी सूचना जारी की। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान 33/11 केवी उपकेंद्रों से जुड़ी 33 केवी लाइन का शटडाउन लिया जाएगा। इससे इन उपकेंद्रों से निकलने वाले 11 केवी फीडरों की सप्लाई भी प्रभावित होगी। द्वारिका सिटी और शेरनगर उपकेंद्र प्रभावित शटडाउन के कारण 33/11 केवी द्वारिका सिटी और 33/11 केवी शेरनगर उपकेंद्र भी प्रभावित रहेंगे। इनसे जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की संभावना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। काम पूरा होने पर पहले भी बहाल हो सकती है सप्लाई विद्युत विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य की स्थिति के आधार पर शटडाउन के समय में बदलाव हो सकता है। काम जल्दी पूरा होने पर बिजली सप्लाई पहले बहाल की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर शटडाउन की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। परेशानी होने पर 1912 पर करें संपर्क बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से शटडाउन को देखते हुए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User