कैप्टन स्मित के सम्मान में बीएचयू में प्रार्थना मार्च:छात्रों ने लगाया ‘कैप्टन स्मित अमर रहें’ के नारे, कैप्टन ने 174 जिंदगियां बचाई है

Oct 07, 2026 - 21:36
0
कैप्टन स्मित के सम्मान में बीएचयू में प्रार्थना मार्च:छात्रों ने लगाया ‘कैप्टन स्मित अमर रहें’ के नारे, कैप्टन ने 174 जिंदगियां बचाई है
काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित के अदम्य साहस और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर प्रार्थना मार्च निकाला गया। मार्च विश्वनाथ मंदिर से एमएमवी चौराहा तक गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान परिसर में कैप्टन स्मित के सम्मान में नारे लगाए गए। छात्रों ने उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना को याद करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। छात्रों ने कहा- साहस की मिसाल शोध छात्र पल्लव सुमन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में 174 लोगों की जान बचाने का साहस मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है। विश्वविद्यालय छात्र पुनीत मिश्रा ने कहा कि भारत के ऐसे युवा विश्व पटल पर देश की त्याग और समर्पण की संस्कृति का परिचय देते हैं। उनका साहस युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा। बोले- अपने बहते रक्त से पहले बचाई दूसरों की जान विधि छात्र अनुराग ने कहा कि बीएचयू के युवाओं को कैप्टन स्मित पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपने बहते रक्त से पहले कई लोगों की जान बचाने के कर्तव्य को सर्वोच्च रखा। महामना की बगिया से बाबा विश्वनाथ को प्रणाम कर छात्रों ने कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। सैकड़ों छात्र-छात्राएं हुए शामिल प्रार्थना मार्च में दिव्यांश विश्वास, शिवम, मोहित, नम्रता, खुशी, स्वाति और गौरव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User