मुजफ्फरनगर में 4 और 5 अक्टूबर को बिजली कटौती:जर्जर तार बदलने और टाउन हॉल में लाइन शिफ्टिंग का काम

Oct 03, 2026 - 19:51
0
मुजफ्फरनगर में 4 और 5 अक्टूबर को बिजली कटौती:जर्जर तार बदलने और टाउन हॉल में लाइन शिफ्टिंग का काम
मुजफ्फरनगर में 4 और 5 अक्टूबर को अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत, जर्जर तार बदलने, लाइन शिफ्टिंग और उपकेंद्र के निरीक्षण-परीक्षण के लिए शटडाउन की सूचना जारी की है। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को देखते हुए जरूरी वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है। 4 अक्टूबर को टीपी नगर में सुबह 8 से 12 बजे तक कटौती 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र टीपी नगर से जुड़े 11 केवी फीडरों पर 4 अक्टूबर को जर्जर तार बदलने और बिजनेस प्लान के तहत प्रस्तावित कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी अवधि में सुरक्षा की दृष्टि से 33 केवी जिला न्यायालय लाइन का भी शटडाउन रहेगा। टाउन हॉल में भी 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई 4 अक्टूबर को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र टाउन हॉल से जुड़े 11 केवी पोषकों पर लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 5 अक्टूबर को शामली रोड उपकेंद्र पर 2 घंटे शटडाउन 5 अक्टूबर को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शामली रोड का निरीक्षण और परीक्षण किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी पोषकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से शटडाउन के दौरान सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार कार्य की आवश्यकता के आधार पर शटडाउन के निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User