मुजफ्फरनगर में बेमौसम बारिश से प्रभावित:टाउनहाल मैदान का मंच गीला होने पर सनातन धर्म सभा भवन में हुआ मंचन

Oct 16, 2026 - 10:24
0
मुजफ्फरनगर में बेमौसम बारिश से प्रभावित:टाउनहाल मैदान का मंच गीला होने पर सनातन धर्म सभा भवन में हुआ मंचन
मुजफ्फरनगर के अश्विन मास में हो रही बेमौसम बारिश और खराब मौसम के कारण शहर रामलीला का मंचन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को बारिश के चलते दिन में निकाली जाने वाली श्रीराम के वनवास की लीला स्थगित कर दी गई। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता को पैदल ले जाने के बजाय कार से नदीघाट पहुंचाया गया। वहीं, देर शाम टाउनहाल मैदान में बारिश के कारण मंच और सभी परदे गीले हो गए। इसके चलते श्रीरामलीला का मंचन सनातन धर्म सभा भवन के हॉल में कराया गया। यहां श्रीराम और केवट के संवाद, श्रीराम के नाम पर गंगा पार उतरने तथा पंचवटी में प्रवास करने की लीलाओं का मंचन हुआ। प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं ने रामलीला की परंपरा से जुड़े प्रसंगों का आनंद लिया। इस दौरान श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारी और निर्देशक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User