गरबा महोत्सव में दिखी सांस्कृतिक कार्यक्रम:15 दलों की प्रस्तुतियों में बुंदेलखंडी लोकनृत्य और गुजराती गरबा ने मोहा मन
चित्रकूट के सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट परिसर में दुर्गा अष्टमी पर नवरात्रि डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए करीब 15 दलों के सैकड़ों बालक-बालिकाओं, महिलाओं और पुरुषों ने डांडिया व गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। बुंदेलखंडी लोकनृत्य, देशभक्ति गीतों और गुजराती गरबा ने दर्शकों का मन मोह लिया। ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. इलेश जैन ने बताया कि परिसर में पिछले 32 से 35 वर्षों से नवरात्रि के नौ दिनों तक गरबा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसकी शुरुआत ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्व. अरविंद भाई मफतलाल और उनके माता-पिता स्व. पद्मश्री डॉ. बीके जैन व ऊषा जैन ने की थी। उन्होंने कहा कि आयोजन में जाति, धर्म और ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होता। सभी मिलकर उत्सव मनाते हैं। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)