मुजफ्फरनगर में महिला की मौत:पति पर गला घोटकर मारने का आरोप, परिवार समेत फरार, बिस्तर पर पड़ा था शव
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक मृतका मीना पुत्री बिलेन्द्र निवासी रुड़कली गांव थाना भोपा की शादी करीब पांच साल पहले रामपुर निवासी आशु पुत्र सोमपाल से हुई थी। दंपती का तीन साल का एक बेटा भी है। मायके पक्ष का आरोप है कि आशु शराब पीने का आदी है और अक्सर मीना के साथ मारपीट करता था। परिजनों का दावा है कि घटना के समय भी पति कथित रूप से अत्यधिक नशे में था और इसी दौरान मीना के साथ मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आशु ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी पति ने फोन कर मीना के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ घर से फरार हो गया और मीना का शव घर में ही पड़ा रहा। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)