मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित:छात्रों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर के खालापार स्थित शारडीन स्कूल में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति केंद्र खालापार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के समन्वय से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय प्रगति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते अपराधों और बच्चों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उनके विधिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना रहा। मुख्य अतिथि प्रगति ने छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं बचाव के उपायों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता और आवश्यक कदमों के संबंध में भी जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सवाल पूछे, जिनका जवाब देकर उन्हें आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में करीब 150 से 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम आयोजित करने वाली टीम में मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक अपराध संजय गिरी, महिला उपनिरीक्षक झिलमल बंसल, महिला कांस्टेबल पूजा एवं मिशन शक्ति टीम थाना खालापार शामिल रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)