मुजफ्फरनगर में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले:आसमान में छाने लगे काले बादल, बिजली की तेज गड़गड़ाहट के बाद शुरू बारिश
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह आसमान में छाए काले घने बादलों के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। अचानक बदले मौसम ने सुबह की शुरुआत को पूरी तरह बदल दिया। कुछ ही देर में आसमान से बारिश के साथ ओले गिरने लगे। सुबह करीब 8 बजे से आसमान में काले घने बादल छाने लगे थे। देखते ही देखते बादलों ने आसमान को घेर लिया और बिजली की तेज गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच करीब 8:30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही कई जगहों पर ओले गिरने लगे। बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होते ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। सुबह के समय अचानक हुई इस बारिश से लोगों को मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिला। आसमान में बादलों की आवाजाही, बिजली की गड़गड़ाहट और फिर बारिश के साथ ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बारिश के चलते खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फसलों को होने वाले संभावित नुकसान मौसम में आए इस बदलाव के बीच सबसे बड़ा सवाल ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर है। खेतों में खड़ी फसलों पर ओलों का क्या असर पड़ा है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित क्षेत्रों से जानकारी मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मुज़फ़्फ़रनगर में शुक्रवार सुबह शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। खबर लिखे जाने तक बारिश जारी है। हालाकि जिले के किन-किन इलाकों में ओले गिरे, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)