वाराणसी में खिली धूप,सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड की आहट:अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं,धान के खेत में जलजमाव से कीड़े लगने का बढ़ा खतरा

Oct 09, 2026 - 09:27
0
वाराणसी में खिली धूप,सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड की आहट:अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं,धान के खेत में जलजमाव से कीड़े लगने का बढ़ा खतरा
वाराणसी में शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 3 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 87 रहा। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में अगले एक सप्ताह तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। आगामी दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। ऐसे में दिन के मुकाबले सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है। धान, गन्ना और दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से ही किसानों की धान की फसल खेत में गिर गई थी। पिछले बुधवार शाम फिर ओलावृष्टि और बारिश होने से नुकसान और बढ़ गया है। गन्ने की फसल भी गिर गई है. खेतों में जलभराव होने से उड़द, मूंग, तिल समेत अन्य दलहनी-तिलहनी फसलों पर भी संकट गहरा गया है। जो शिव मंगल सिंह ने बताया कि धान की फसल इस समय दाना भरने और दूधिया अवस्था में है। तेज हवा के कारण फूल व छोटे फल झड़ने का खतरा तेज हवा से फसल गिर सकती है, इसलिए खेत में पानी जमा न होने दें और अनावश्यक सिंचाई से बचें। भिंडी, कद्दूवर्गीय सब्जियों, पत्तागोभी और फूलगोभी में फल विकास एवं तुड़ाई की अवस्था को देखते हुए तैयार फसल की समय पर तुड़ाई करें तथा खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें। मिर्च की फसल में फूल और फल बनने की अवस्था में तेज हवा से फूल व छोटे फल झड़ सकते हैं, इसलिए पौधों को आवश्यकतानुसार सहारा दें और रोगों की नियमित निगरानी करें। अरहर में फूल और फली बनने की अवस्था होने के कारण जलभराव से बचाएं तथा तेज हवा से फूल और फलियों के झड़ने पर नजर रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User