मुजफ्फरनगर में पाल-धनगर समाज का मेधावी सम्मान:21 मेधावियों को साइकिल, उमंग को मिले 22 हजार रुपये
मुजफ्फरनगर में पाल-धनगर समाज के तत्वावधान में रविवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और सिविल सेवा में चयनित समाज के युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, सब रजिस्ट्रार आकाश पाल, स्टेशन मास्टर सचिन पाल और एमडीए के एई भरत पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 21 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। 10वीं में 84 प्रतिशत अंक पाने वाली दिव्यांग छात्रा उमंग को भी सम्मानित किया गया। डॉ. सत्येंद्र पाल के सहयोग से उसे 11 हजार और अखिल विश्व क्षत्रिय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाल ने 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। मुख्य अतिथि दीपक कुमार पाल ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समाज को निरंतर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। संचालन हरेंद्र पाल ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रमोद पाल, अध्यक्ष रविंद्र ठेकेदार, राज सिंह पाल, रामनिवास पाल, सत्यपाल पाल, डॉ. सत्येंद्र पाल, रमेश पाल, शिवकुमार पाल, धर्मपाल, किरण पाल, संजीव पाल, दीप्ति पाल, सुप्रिया पाल, अमित पाल, सुभाष पाल, जयवीर मुनीम, रेनू पाल, मोनू पाल, कैप्टन पवित्र पाल, अमरनाथ पाल, देशपाल सिद्धार्थ और अनुज पाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)