मुजफ्फरनगर में पुजारी हत्याकांड में पिता–पुत्र गिरफ्तार:बेटे की जगह बेटी पैदा होने से नाराज थे, पड़ोसी को फंसाने के लिए छोड़े थे फोटो

Oct 16, 2026 - 17:03
0
मुजफ्फरनगर में पुजारी हत्याकांड में पिता–पुत्र गिरफ्तार:बेटे की जगह बेटी पैदा होने से नाराज थे, पड़ोसी को फंसाने के लिए छोड़े थे फोटो
मुजफ्फरनगर के भौराकलां क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में रहने वाले पुजारी स्वामी देवानंद उर्फ साधु देवानंद महाराज (81) की हत्या के मामले में पुलिस ने जीशान और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने जीशान के घर बेटे के जन्म की भविष्यवाणी की थी, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले उसके यहां बेटी पैदा हुई। पुलिस का दावा है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने हत्या की साजिश रची और पड़ोसी हरेंद्र को फंसाने के लिए घटनास्थल पर उसके फोटो छोड़ दिए। 13 अक्टूबर की रात गोली मारकर की गई थी हत्या एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर की रात प्राचीन शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी देवानंद महाराज करीब 25 साल से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। बेटे की भविष्यवाणी पूरी न होने से नाराजगी का दावा एसपी देहात के मुताबिक, जीशान पुजारी के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि देवानंद महाराज ने उसके घर बेटे के जन्म की भविष्यवाणी की थी, लेकिन बेटी पैदा होने के बाद वह नाराज हो गया। इसी खुन्नस में जीशान और उसके पिता ने हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात जीशान अपने पिता को बाइक से लेकर मंदिर पहुंचा। वहां कहासुनी के बाद जीशान ने पुजारी को गोली मार दी। हालांकि, मामले से जुड़े इन तथ्यों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होनी बाकी है। हरेंद्र को फंसाने के लिए छोड़े थे फोटो पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से हरेंद्र नाम के व्यक्ति के फोटो मिले थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इन तस्वीरों को भी जांच का हिस्सा बनाया। बाद में कई थानों की टीमों ने साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर पुलिस जीशान और उसके पिता तक पहुंची। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और बाइक भी बरामद की गई है। एसएसपी सूरज राय ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User