मुजफ्फरनगर में सड़क पर जला ट्रक:डिवाइडर से टकराने के बाद लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Oct 07, 2026 - 08:31
0
मुजफ्फरनगर में सड़क पर जला ट्रक:डिवाइडर से टकराने के बाद लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात जिस ट्रक में भीषण आग लगी थी, उसकी धधकती आग का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रक धूं-धूं कर जलता दिखाई दे रहा है। आग की ऊंची लपटों और चारों तरफ उठते धुएं का दृश्य हादसे की भयावहता दिखा रहा है, जबकि ट्रक को दमकल विभाग की टीम ने उसे चारों तरफ से घेरा हुआ है। वीडियो जानसठ कोतवाली क्षेत्र में कवाल गांव के पास पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे का है। मंगलवार रात करीब 9 बजे चलते समय ट्रक डिवाइडर से टकरा गया था। टक्कर के बाद उसमें अचानक आग भड़क उठी। आग फैलते ही चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वायरल वीडियो में ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में दिखाई दे रहा है। सड़क पर आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं और आसपास मौजूद लोग घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, यूपी-112 और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हादसे के बाद पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क के किनारे कराया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User