मुजफ्फरनगर में श्रीरामलीला महोत्सव:पहले दिन कलाकारों ने श्री गणेश पूजन और नारद मोह की लीला का मंचन किया

Oct 09, 2026 - 11:55
0
मुजफ्फरनगर में श्रीरामलीला महोत्सव:पहले दिन कलाकारों ने श्री गणेश पूजन और नारद मोह की लीला का मंचन किया
मुजफ्फरनगर में श्री रामलीला सभा (रजि.) ने शहर में 114वां श्रीरामलीला महोत्सव श्री रामचंद्र जी की आदर्शमयी लीलाओं का विधिवत् शुभारंभ किया। श्रीरामलीला के प्रारंभ से मंडप का कीलन किया। महोत्सव के पहले दिन रामलीला कलाकारों ने श्री गणेश पूजन एवं नारद मोह की लीला का शानदार मंचन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, स्थानीय दैनिक के संपादक अनिल रॉयल और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने पूजन कर श्री रामचंद्र जी को तिलक किया और रामायण जी के समक्ष आरती की। श्री गणेश जी का अवतरण और नारदमुखी लीला का मंचन कलाकारों द्वारा सुंदर ढंग से किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User