औरैया में नदी में डूबने से युवक की मौत:मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से हादसा, अगली सुबह मिला शव
फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव में 30 साल के प्रेमा नंद की सेंगुर नदी में डूबने से मौत हो गई। वह गुरुवार को गांव के पास नदी में मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन प्रेमा नंद का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने नदी किनारे उसका शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिवार को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। प्रेमा नंद अविवाहित था और मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)