मुजफ्फरनगर में टेबल टेनिस प्रतियोगिता:छात्रा शगुन बनीं चैंपियन, रूही नवाज खान ने जीता रजत
मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जैन कन्या (पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया। इस प्रतियोगिता में एकल महिला वर्ग में श्रीराम कॉलेज के बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा रूही नवाज खान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों ने भाग लिया। विजयी छात्राओं को श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या और डॉ0 सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य ने भी छात्राओं को बधाई दी। प्रमोद कुमार ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद जताई। महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)