महराजगंज में मंदिर के पास दिखा विशाल अजगर, VIDEO:मच्छरदानी डालकर पकड़ा, वन विभाग जंगल में छोड़ा
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज से जुड़े ग्राम पंचायत सोनवल में रविवार रात आबादी के बीच विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। श्रीरामजानकी मंदिर के पोखरे के पास बच्चन चौधरी के मकान के नजदीक रात करीब 7:30 बजे अजगर नजर आया। मंदिर और घरों के पास अजगर मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। अचानक अजगर दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए मच्छरदानी डालकर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद ग्राम प्रहरी संतोष यादव ने घटना की सूचना सिंदुरिया थाने और वन विभाग की दक्षिणी चौक रेंज को दी। आबादी के बीच अजगर मिलने से ग्रामीणों में देर रात तक चर्चा होती रही। लोगों को आशंका थी कि अजगर आसपास के घरों या मंदिर परिसर में भी पहुंच सकता है।
सूचना पर वन विभाग की टीम रवाना मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में पुनर्वासित किया जाएगा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी, ताकि अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित पहुंचाया जा सके। वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में आबादी के आसपास इस तरह के वन्यजीव दिखाई देने पर सतर्कता जरूरी है। ऐसे में ग्रामीणों को वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और उन्हें खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की आवश्यकता है। इससे लोगों की सुरक्षा के साथ वन्यजीवों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)