मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:सपा रविवार को निकालेगी विरोध मार्च, पुतला फूंकने का ऐलान
मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा रविवार को विरोध मार्च निकालेगी। शनिवार दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय से कचहरी स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकालेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का भी ऐलान किया गया है। 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिया चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को विरोध मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग अभियान का प्रमुख मुद्दा है। मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 10 अप्रैल को जारी मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। उनका आरोप है कि कई बूथों पर एक ही नाम से पांच-पांच फर्जी वोट दर्ज किए गए हैं। उन्होंने समान नाम, पिता के नाम और उम्र के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 4 हजार तक फर्जी वोट होने का भी दावा किया। 12 अक्टूबर को डीएम के सामने रखेंगे डेटा जिया चौधरी ने कहा कि पार्टी ने मुजफ्फरनगर की सभी छह विधानसभा सीटों से संबंधित डेटा जुटाया है। उन्होंने बताया कि संभवत: 12 अक्टूबर को सपा का प्रतिनिधिमंडल डीएम के सामने यह डेटा और अन्य साक्ष्य रखेगा। इसके आधार पर मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की जांच की मांग की जाएगी। पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद प्रेस वार्ता में इल्म सिंह, गुर्जर बॉबी त्यागी, सपा महासचिव राकेश शर्मा और महिला सभा जिलाध्यक्ष पूनम अंबेडकर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)