मुख्य चुनाव आयुक्त के पक्ष में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन:गाजियाबाद में कहा- विपक्षी दल छवि खराब कर रहे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्ष में गाजियाबाद के एक सामाजिक संगठन ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है। जिसमें संस्था के पदाधिकारी ने ज्ञापन में कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त की विपक्ष छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कई राज्यों में निष्पक्ष चुनाव कराए हैं। पश्चिम बंगाल में ईमानदारी से चुनाव इनके द्वारा कराया तभी वहां पर बांग्लादेश बनने से रह गया। परमार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से जिला मजिस्ट्रेट को सोपा गया जो राष्ट्रपति को संबोधित। इसमें यह कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जितने ईमानदारी एवं निष्पक्षता से पूरे देश में चुनाव कर रहे हैं। उनको हटाने के लिए व बदनाम करके माहौल को खराब कर रहे। आज ज्ञापन देने वालों में उपेंद्र गोयल, VK अग्रवाल, एडवोकेट कुषेंद्र गुप्ता, कपिल, राहुल, अनिल दुबे, राकेश खुराना और अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)