रातोंरात बढ़ जाता है चुनाव आयोग का वोट परसेंट:आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले- बैलेट पेपर से होने चाहिए चुनाव, मेरी पार्टी का किसी से गठबंधन नहीं
आजाद समाज पार्टी (ASP) के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा-हमें जानकारी होती है कि 65% वोटिंग हुई है, लेकिन 2-3 दिन बाद चुनाव आयोग का आंकड़ा 70% वोटिंग का आता है तो ये रातोंरात 5% वोट कैसे बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा-बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। जनता भी बैलेट पेपर से वोटिंग चाहती है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा-2027 के चुनाव में उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं कर रही। उनका गठबंधन जनता के साथ है।
अब विस्तार से पढ़िये...
नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को अपनी आजाद समाज पार्टी के शिक्षक MLC प्रत्याशी दक्ष यादव के नामांकन के लिए आगरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा-ज्ञानेश कुमार बदल के रूपेश कुमार आएं, रूपेश कुमार बदल के सोमेश कुमार आएं..XYZ कोई भी आए, जब तक प्रक्रिया नहीं बदलेगी, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। जिस दिन वोट पड़ते हैं, उसके 2-3 दिन बाद आंकड़ा आता है कि 5% वोट बढ़ गए। हमें पता होता है कि 65% वोट पड़े हैं, इलेक्शन कमीशन कहता है कि 70% वोट पड़े। ये 5% वोट कहां से बढ़ जाते हैं रातों रात। वोटिंग के दिन जब दिल्ली में बैठ कर सॉफ्टवेयर के जरिये सुपरविजन कर लिया जाता है तो फिर 2-3 दिन बाद आंकड़ा कैसे बदल जाता है।
ये वोट 5.30 बजे के बाद पड़ते हैं। एक वोट पड़ने में जितना टाइम लगता है, रिकॉर्ड के हिसाब से उससे कम समय में वोट पड़ जाता है, कैसे? इस पर जनता क्यों न सवाल खड़ा करे। EVM को पूरे देश ने नकार दिया है। बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। सपा को भी लिया आड़े हाथों
15 नवंबर को आगरा में होने वाले सपा के दलित सम्मेलन के सवाल पर सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले-पहले समाजवादी पार्टी इस नेचर की पार्टी थी कि जब प्रमोशन रिजर्वेशन का बिल आता था, उसको फड़वाती थी वो, जिससे कि दलित अधिकारी-कर्मचारियों को, आदिवासी अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान न मिल जाए।
सपा ने पूर्व में महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम के बदलवा दिए थे। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर तथा अन्य महापुरुषों के नाम पर बने पार्क और मेडिकल कॉलेज के नाम बदल दिए। अब इनको वोट चाहिए तो ये इधर-उधर की बात कर रहे हैं। लेकिन जनता इतिहास जानती है कि अगर ये जब ये ताकत में आएंगे, सबसे ज्यादा डंडा इन्हीं वर्गों को पड़ेगा।
गठबंधन के सवाल पर ये कहा
चोरी सरकार करे और सीनाजोरी भी करे और आवाज़ उठाने वाले पर...लोकतंत्र में विरोध का सम्मान होना चाहिए। मगर, विरोध करने वालों को डंडे पड़ रहे हैं, आंदोलन हो रहे हैं पूरे देशभर में। तो ऐसे में 2027 का चुनाव जनहित के मुद्दों पर होगा। हमारी पार्टी जनता के साथ गठबंधन कर जनता की सरकार बनाएगी। कक्षा 1 से 12 तक स्कूल फ्री करेंगे, एजुकेशन फ्री करेंगे, वो भी क्वालिटी एजुकेशन। अस्पतालों में अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों का इलाज जो है और उनका इलाज सरकारी अस्पतालों में कराएंगे। हम तो ज़मीन पर लड़ रहे हैं। जिसकी शक्ति कम होगी वो गठबंधन के लिए भागा-भागा फिरेगा। जिसको अगर लगता है कि भाजपा को रोकने के लिए मदद करनी है वो आ जाए हमारे साथ, कौन मना कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)