मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि आज:इटावा में अखिलेश यादव समेत जुटेगा यादव परिवार, श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे सपा नेता-कार्यकर्ता

Oct 10, 2026 - 10:44
0
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि आज:इटावा में अखिलेश यादव समेत जुटेगा यादव परिवार, श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे सपा नेता-कार्यकर्ता
इटावा में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को सैफई स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव लखनऊ से हेलीकॉप्टर के जरिए सैफई हवाई पट्टी पहुंचेंगे। उनके साथ डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों और पार्टी नेताओं के भी मौजूद रहने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। समाधि स्थल के पास बने स्थायी मंच पर टेंट लगाया गया है और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। यहां अखिलेश यादव समेत परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। हर साल आयोजित होता है श्रद्धांजलि कार्यक्रम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सैफई स्थित समाधि स्थल पर हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान परिवार के सदस्यों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User