मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई:सपा छात्र सभा ने उठाई 'भारत रत्न' की मांग, अर्पित की श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र छात्रावास में शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने भारत सरकार से मांग की है कि करोड़ों पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों की आवाज रहे नेताजी को जल्द से जल्द 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए, जिससे जनभावनाओं का सम्मान हो सके। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अमरनाथ यादव, अक्षय पाल, विपुल यादव, जितेंद्र यादव, प्रसनजीत, विजय सर्वश्रेष्ठ, गोलू, अमन, अभिषेक यादव, विनोद, अनंत और पीयूष सहित अन्य छात्रों ने नेताजी के विचारों को याद कर उन्हें नमन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)