संभल में दिव्यांग दंपती से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिग भी पकड़ा, पुलिस ने 4 घटनाओं का खुलासा कर जेल भेजा
संभल पुलिस ने शनिवार दोपहर 3:40 बजे अंतरजनपदीय छिनैती गिरोह का खुलासा किया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। इनके पास से सोने के कुंडल, चार मोबाइल, चार बाइक और 1,400 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चार घटनाओं का खुलासा हुआ है। दिव्यांग महिला के कुंडल झपटकर हुए थे फरार हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला विरमावती पत्नी हरि सिंह के साथ 2 अक्टूबर को छिनैती की घटना हुई थी। महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटकर बाइक सवार दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसने दिव्यांग पेंशन के रुपए जोड़कर कुंडल खरीदे थे। उनकी कीमत करीब 40 हजार रुपए थी। बदायूं, मुरादाबाद और चंदौसी के आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पाठक पुत्र पवन पाठक निवासी बहटा फाटक, थाना इस्लामनगर, बदायूं; ऋषभपाल पुत्र राकेश पाल निवासी सेवापुर पदारथपुर, थाना असमोली, हाल निवासी लाइनपार, मुरादाबाद; और नकुल पुत्र रामकिशन निवासी बदायूं चुंगी, पावर हाउस की मढ़ैया, थाना व कस्बा चंदौसी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी पर 19 मुकदमे दर्ज एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक पाठक के खिलाफ चोरी, छिनैती समेत अन्य मामलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। ऋषभपाल के खिलाफ संभल और बदायूं में तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। चार घटनाओं का खुलासा, आरोपी जेल भेजे एसपी के मुताबिक, महिला के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस को मौके से अहम सुराग मिले थे। इनके आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पूछताछ में चार घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)