मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम:सपा नेता विजय रावत ने काली मंदिर पर हवन कर दी श्रद्धांजलि, तीन दिन चलेंगे आयोजन

Oct 08, 2026 - 14:39
0
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम:सपा नेता विजय रावत ने काली मंदिर पर हवन कर दी श्रद्धांजलि, तीन दिन चलेंगे आयोजन
देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। सपा नेता विजय रावत ने बरहज-देवरिया मार्ग स्थित काली मंदिर पर हवन कर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। विजय रावत ने बताया कि बरहज विधानसभा में तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन काली मंदिर पर हवन हुआ। दूसरे दिन गांवों और नगर में पदयात्रा से नेताजी के संदेश पहुंचाए जाएंगे। तीसरे दिन सपा कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा, जहां नेताजी के विचारों को याद किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी अमरूद यादव, राजेश सिंह, राहुल यादव, अख्तर, श्रवण गौड़, विकास यादव, संजय मौर्य, अनिल तिवारी, राजू चौधरी, अजीत प्रसाद, अनिश शर्मा, आयुष शर्मा, फरेन्द्र यादव, पकलू, वीरेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User