बागपत में स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:6 लोग गंभीर रूप से घायल, डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली गाड़ी
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर ई-रिक्शा से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो ई-रिक्शा पर चढ़ गई। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने यातायात सामान्य कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो एक कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश में डिवाइडर से टकराई थी। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में हुई। हादसे की तस्वीरें देखें घायलों में बिलाल पुत्र नौशाद, शाहना पत्नी शकील, आयना पत्नी मुर्शलिन और प्रवीण पुत्र स्वराज सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान के सुरक्षा वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की जांच की जा रही है यातायात व्यवस्था सुचारू है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)