मुंबई और पुणे से गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:दिवाली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, जानिए रूट और टइमिंग

Oct 08, 2026 - 06:21
0
मुंबई और पुणे से गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:दिवाली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, जानिए रूट और टइमिंग
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से मुंबई और पुणे के लिए दो त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक और हडपसर (पुणे)-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रोजाना चलेगी। दोनों ट्रेनों के अप और डाउन मिलाकर 32-32 फेरे होंगे। मुंबई से गोरखपुर 10 बजे पहुंचेगी ट्रेन ट्रेन संख्या 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर त्योहार स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 10:30 बजे रवाना होगी। दादर से 10:47 बजे, ठाणे से 11:20 बजे और कल्याण जंक्शन से रात 11:50 बजे छूटेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन नासिक रोड से 2:25 बजे, मनमाड से 3:20 बजे, जलगांव से 5:23 बजे, भुसावल से 6 बजे, खंडवा से 9:05 बजे, इटारसी से 1:15 बजे, भोपाल से शाम 4 बजे और बीना जंक्शन से शाम 6:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 10:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, 11:32 बजे उरई पहुंचेगी। तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 2:20 बजे, लखनऊ से 4:15 बजे, गोंडा से 6:35 बजे, मनकापुर से 6:57 बजे, बस्ती से 7:55 बजे और खलीलाबाद से 8:30 बजे रवाना होकर सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से मुंबई के लिए दोपहर 2:30 बजे चलेगी वापसी में ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। खलीलाबाद से 3:05 बजे, बस्ती से 3:45 बजे, मनकापुर से 4:27 बजे, गोंडा से शाम 5 बजे और लखनऊ से 7:55 बजे रवाना होगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल से रात 10:25 बजे, उरई से अगले दिन 12:07 बजे, झांसी से 2:15 बजे, बीना से 6:15 बजे, भोपाल से 8:30 बजे और इटारसी से 10:10 बजे चलेगी। खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड और नासिक रोड होते हुए ट्रेन कल्याण जंक्शन से रात 11:40 बजे, ठाणे से 11:58 बजे और तीसरे दिन दादर से रात 12:20 बजे रवाना होकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई 12:40 बजे पहुंचेगी। मुंबई स्पेशल में 22 कोच मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 11, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 और एसएलआर के 2 कोच शामिल हैं। पुणे से गोरखपुर ट्रेन दोपहर 4 बजे पहुंचेगी ट्रेन संख्या 01415 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर त्योहार स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन हडपसर से सुबह 7:05 बजे रवाना होगी। दौंड कॉर्ड लाइन से 8:12 बजे, अहिल्यानगर से 9:32 बजे, बेलापुर से 10:24 बजे, कोपरगांव से 11:30 बजे और मनमाड से दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद भुसावल से शाम 4 बजे, खंडवा से 6:50 बजे, इटारसी से रात 9:20 बजे और भोपाल से 11:25 बजे चलेगी। अगले दिन बीना से 1:30 बजे, झांसी से 4:10 बजे, उरई से 6:12 बजे, कानपुर सेंट्रल से 8:40 बजे, लखनऊ से 10:05 बजे, गोंडा से 12:30 बजे, मनकापुर से 12:52 बजे और बस्ती से दोपहर 2 बजे रवाना होकर गोरखपुर शाम 4 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से पुणे के लिए शाम 5:30 बजे रवाना होगी वापसी में ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। बस्ती से 7:15 बजे, मनकापुर से 7:57 बजे, गोंडा से 8:30 बजे और लखनऊ से रात 10:35 बजे रवाना होगी। अगले दिन कानपुर सेंट्रल से 12:25 बजे, उरई से 2 बजे, झांसी से 4:15 बजे, बीना से 8:05 बजे, भोपाल से 10:10 बजे, इटारसी से 12:20 बजे और खंडवा से 3:08 बजे चलेगी। भुसावल से 5:05 बजे, मनमाड से 8:15 बजे, कोपरगांव से 8:52 बजे, बेलापुर से 9:54 बजे और अहिल्यानगर से रात 11:12 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन दौंड कॉर्ड लाइन से रात 2 बजे चलकर हडपसर सुबह 3:30 बजे पहुंचेगी। पुणे स्पेशल में 18 कोच हडपसर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे मुंबई और पुणे से पूर्वांचल आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User