मुंबई में छिपा बैठा था 25 हजार का इनामी गैंगस्टर:अलीगढ़ से फरार होकर बांद्रा ईस्ट में बना रखा था ठिकाना, क्वार्सी पुलिस ने दबोचा

Oct 02, 2026 - 17:48
0
मुंबई में छिपा बैठा था 25 हजार का इनामी गैंगस्टर:अलीगढ़ से फरार होकर बांद्रा ईस्ट में बना रखा था ठिकाना, क्वार्सी पुलिस ने दबोचा
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी साजेब उर्फ राहुल को क्वार्सी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। अलीगढ़ से फरारी के बाद आरोपी ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट में ठिकाना बना लिया था। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम मुंबई पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक साजेब उर्फ राहुल पुत्र मुन्नन, हमदर्द नगर डी, जमालपुर फाटक, थाना सिविल लाइन का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में कार्रवाई चल रही थी। फरार होने पर उसके खिलाफ 8 मई 2026 को गैर-जमानती वारंट जारी हुआ। इसके बाद 5 सितंबर को उद्घोषणा की कार्रवाई की गई, जबकि 26 मई को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सर्विलांस ने खोला मुंबई का ठिकाना काफी समय तक हाथ नहीं आने पर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। डीआईजी से अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों और लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया। इसमें उसकी लोकेशन मुंबई के बांद्रा ईस्ट क्षेत्र में मिली। इसके बाद क्वार्सी पुलिस की टीम मुंबई रवाना हुई। 30 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे साहिल होटल के पास, मारवाड़ी रोड, थाना निर्मल नगर, बांद्रा ईस्ट में टीम ने स्थानीय निर्मल नगर थाना पुलिस के सहयोग से घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से साजेब उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई कोर्ट से लिया ट्रांजिट रिमांड गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अलीगढ़ लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने उसे बांद्रा स्थित 32वें न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी स्वरा एस. पारखी के समक्ष पेश किया। अदालत से 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक का ट्रांजिट रिमांड मंजूर हुआ है। पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे अलीगढ़ लाकर गैंगस्टर एक्ट के विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर-4 के समक्ष पेश करेगी। चोरी और हथियारों के मुकदमों का भी इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ सिविल लाइन और क्वार्सी थाने में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान चोरी, चोरी का माल रखने/ले जाने और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हुए। इनमें थाना क्वार्सी के चार तथा सिविल लाइन के दो मुकदमे शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य मुकदमे इस पर दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User