मुन्ना लाल इंटर कॉलेज में विकसित भारत प्रतियोगिता:कक्षा 5 से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल, मोनिका ने मारी बाजी
'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार करते हुए वज़ीरगंज के मुन्ना लाल इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, पोस्टर, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला में और कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, भाषण व सामान्य ज्ञान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी विषयों को आकर्षक चार्ट और पोस्टर के जरिए बेहतरीन ढंग से उकेरा। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभाशीष देते हुए विजेताओं को आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि एवं प्रबंधक अनिल वार्ष्णेय ने बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुति की जमकर सराहना की। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण और संदेश के आधार पर जूनियर वर्ग (परिषदीय विद्यालय) के विजेताओं की घोषणा की। इसमें मोनिका ने प्रथम, आँचल ने द्वितीय, भारती ने तृतीय, इक़रा ने चतुर्थ और अवनेश ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरीश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राजेश, नवीन सक्सेना, नीलेश मीरा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)