मुंशी पुलिया में व्यापार मंडल का गठन:मनीष वर्मा अध्यक्ष बने, समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास होगा
व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए शुक्रवार को लखनऊ व्यापार मंडल ने मुंशी पुलिया परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन किया। मुंशी पुलिया सेक्टर-12 स्थित होटल ब्लॉसम इन में हुए कार्यक्रम में मनीष वर्मा को परिक्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की सबसे बड़ी ताकत व्यापारियों की एकजुटता और विश्वास है। संगठन के विस्तार से व्यापारियों की आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए काम करने की अपील की। नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी प्रदीप अग्रवाल को वरिष्ठ महामंत्री और यशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ सचिव की जिम्मेदारी सुफल वर्मा को दी गई। हरीश चंद्र गुप्ता, राहुल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, अनुज सिन्हा, आनंद गुप्ता, सुभाष उप्रेती, शिवम सिंह और चांद नबी खान को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। विवेक सिंह बघेल और रामायण श्रीवास्तव को विधि सलाहकार, जबकि विनय पटेल को सचिव बनाया गया। समाजीत वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय पांडेय प्रवक्ता और देवजीत पांडेय महामंत्री बनाए गए। संतोष त्रिपाठी, तरुण पांडेय, विपिन चौधरी, शिवशंकर यादव और जावेद अली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ें ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आपसी समन्वय से काम करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने की अपील की। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि व्यापारियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। व्यापारियों की एकता, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार काम करता रहेगा। निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी की आवाज को मजबूती से उठाना और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना संगठन का उद्देश्य है। नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष वर्मा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)