मुरादाबाद के स्टेडियम में खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी:खेल निदेशालय ने सोनकपुर समेत सभी स्टेडियमों के लिए 'खेल साथी' पोर्टल पर व्यवस्था लागू की

Oct 13, 2026 - 14:57
0
मुरादाबाद के स्टेडियम में खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी:खेल निदेशालय ने सोनकपुर समेत सभी स्टेडियमों के लिए 'खेल साथी' पोर्टल पर व्यवस्था लागू की
मुरादाबाद के स्टेडियमों में खेल प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को अब ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय ने सोनकपुर स्टेडियम समेत जिले के सभी स्टेडियमों में यह व्यवस्था लागू की है। इसके तहत 18 साल से कम और 18 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को 'खेल साथी' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग लेने से पहले पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके लिए तय फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद खिलाड़ी पोर्टल से अपना आईडी कार्ड ले सकेंगे। इससे खिलाड़ियों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज रहेगी और ऑनलाइन मिल सकेगी। खेल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश के बाद सभी खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 'खेल साथी' वेबसाइट पर तय प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User