मुरादाबाद की रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष:सीता स्वयंवर की लीला देख दर्शक हुए भावुक, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

Oct 10, 2026 - 12:40
0
मुरादाबाद की रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष:सीता स्वयंवर की लीला देख दर्शक हुए भावुक, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान
मुरादाबाद के लाइनपार रामलीला मैदान में श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन रावण-नारद संवाद, सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय से रामायण के प्रसंग जीवंत हो उठे, जिसे देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। लीला की शुरुआत रावण-नारद संवाद से हुई। इसके बाद सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राजा जनक के स्वयंवर में कई राजा और राजकुमार माता सीता से विवाह के लिए पहुंचे। सभी ने भगवान शिव का विशाल धनुष उठाने और प्रत्यंचा चढ़ाने की कोशिश की, पर कोई सफल नहीं हो सका। राजा जनक की चिंता देख गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम आगे बढ़े। श्रीराम ने सहजता से शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धनुष टूटते ही रामलीला मैदान 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। दर्शकों ने तालियां बजाकर इस दृश्य का स्वागत किया। धनुष यज्ञ की लीला से भगवान श्रीराम की शक्ति, विनम्रता और मर्यादा का संदेश दिया गया। कलाकारों की वेशभूषा, संवाद और अभिनय ने मंचन को आकर्षक बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User