बहराइच में मजदूर की मौत, साथी पर हत्या का आरोप:24 घंटे बाद धान के खेत में मिला शव, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Oct 10, 2026 - 12:40
0
बहराइच में मजदूर की मौत, साथी पर हत्या का आरोप:24 घंटे बाद धान के खेत में मिला शव, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
बहराइच के बौण्डी थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर काम करने गए 35 वर्षीय मजदूर रामतेज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव भौंरी ग्राम सभा में सड़क किनारे धान के खेत में मिला। परिजनों ने रामतेज के साथी शिवपूजन पर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, रामतेज शुक्रवार सुबह शिवपूजन के साथ फखरपुर क्षेत्र के बसहिया गांव में काम करने गए थे। वहां बिजली का खंभा गिरने से रामतेज गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि शिवपूजन उन्हें वजीरगंज स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल सका। शव खेत में मिलने से मचा हड़कंप परिजनों ने आरोप लगाया कि रामतेज की मौत के बाद शिवपूजन उनका शव धान के खेत में छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह शव मिलने की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की भावज सुन्दरी देवी, पत्नी नौमीलाल, ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर बौण्डी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी शिवपूजन की तलाश कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User