मुरादाबाद में बुजुर्गों को ठगने वाले 4 शातिर टप्पेबाज़ गिरफ्तार:पुलिस ने चारों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी और कैश बरामद किया
मुरादाबाद में कटघर थाना पुलिस ने महिलाओं और बुजुर्गों को भूत-प्रेत और बीमारी का डर दिखाकर उनके गहने ठगने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर टप्पेबाज़ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। यह गिरोह सीधे-साधे लोगों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर या नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सटीक सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब 05:51 बजे गुलाबबाड़ी चुंगी के पास नगर निगम की दुकानों के सामने से घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाकिर ( 27 साल) पुत्र मुकीस — निवासी: मदरसे वाली सीधी गली, पीपलहेड़ा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश।, शाहरुख ( 25 साल) पुत्र शेरदीन — निवासी: चांदमारी झुग्गी-झोपड़ी, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद हाल निवासी: रसूलपुर सिकरोड़ा, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। हसन ( 28 साल) पुत्र हसमुख — निवासी: चांदमारी झुग्गी-झोपड़ी, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद (हाल निवासी: झुग्गी-झोपड़ी, लॉटरी बाजार, सेक्टर-12, गुरुग्राम, हरियाणा)। सुलेमान उर्फ कल्लू (30 साल) पुत्र नौशाद — निवासी: रसूलपुर सिकरोड़ा, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी: सेक्टर-12, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है । पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों ने बताया कि वे सीधे-साधे और बुजुर्ग व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। रास्ते में उन्हें रोककर वे कहते थे कि "आपके ऊपर भूत-प्रेत का साया है" या "आपके घर में भारी बीमारी आने वाली है।" इसके बाद वे झांसा देकर या नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके जेवर उतरवा लेते थे और आभूषणों को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। इस गिरोह ने बीती 6 अगस्त को आदर्श नगर (पंजाबी कॉलोनी) निवासी सुमन छाबड़ा को ईदगाह चौराहे से बहला-फुसलाकर पीतल नगरी रोडवेज की तरफ ले जाकर नशीला बिस्कुट खिला दिया था, और बेहोशी की हालत में उनके सोने के दो कंगन, दो अंगूठियां और चांदी की पायल लूट ली थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से सुमन छाबड़ा से लूटी गई आभूषणों में से 01 जोड़ी पीली धातु की कान की बाली, 01 जोड़ी सफेद धातु की पायल, 02 अदद पीली धातु की अंगूठी और 2,000 रुपये की नकदी बरामद की है। थाना कटघर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पूर्व में मुकदमा अपराध संख्या 460/2026 धारा 123/112(2) बीएनएस के तहत दर्ज था। अब माल बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी गई है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)