मुरादाबाद में रामलीला का हुआ मंचन:लक्ष्मण के बेहोश होने और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग दिखाया गया

Oct 19, 2026 - 10:40
0
मुरादाबाद में रामलीला का हुआ मंचन:लक्ष्मण के बेहोश होने और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग दिखाया गया
मुरादाबाद के लाइनपार रामलीला मैदान में लक्ष्मण मूर्छा, कालनेमि वध और संजीवनी बूटी लाने का मंचन किया गया। लक्ष्मण को होश आने पर पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। मंचन में दिखाया गया कि राम-रावण युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति अस्त्र से लक्ष्मण बेहोश हो गए। इससे श्रीराम और उनकी सेना चिंतित हो गई। वैद्य सुषेण की सलाह पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने द्रोणागिरी पर्वत की ओर रवाना हुए। रास्ते में हनुमान जी ने मायावी राक्षस कालनेमि का वध किया। इसके बाद वे द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर लौटे। बूटी के प्रभाव से लक्ष्मण को होश आ गया। लक्ष्मण को स्वस्थ देखकर श्रीराम की सेना में खुशी छा गई। इसके बाद लक्ष्मण मेघनाद से युद्ध करने के लिए तैयार हो गए। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, मंत्री मयंक बंसल, रोहित बंसल, अतुल अग्रवाल, संदीप बंसल, प्रदीप बंसल, रॉबिन अग्रवाल और अंशुल अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User