मुरादाबाद में रामलीला मैदान में मांस पकाने पर हंगामा:बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, पुलिस ने रोका-जल्द समाधान का भरोसा दिया

Oct 14, 2026 - 22:46
0
मुरादाबाद में रामलीला मैदान में मांस पकाने पर हंगामा:बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, पुलिस ने रोका-जल्द समाधान का भरोसा दिया
मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान में शादी समारोह आयोजित करने और मांस पकाने के विरोध में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मैदान की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की। संगठन के कार्यकर्ता लोहिया अस्पताल से जुलूस निकालकर रामलीला मैदान की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। शादी समारोह और मांस पकाने पर रोक की मांग प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि रामलीला मैदान में मुस्लिम समुदाय के शादी समारोह आयोजित न हों और वहां मांस पकाने व खाने पर रोक लगाई जाए। उनका कहना था कि मैदान की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखा जाना चाहिए। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि रामलीला मैदान धार्मिक आस्था का स्थल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुसार निर्णय लेने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता, राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष शरद रस्तोगी, महानगर उपाध्यक्ष तरुण रस्तोगी, महामंत्री विजय शर्मा और मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव समेत रोहन सक्सेना, अनुज आर्य, जतिन प्रजापति, गंगा राणा, सुशांत गुप्ता, कैलाश प्रजापति और अजय सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User