मुरादाबाद महिला अस्पताल में मनी जयंती:CMS ने अर्पित किए पुष्प, स्टाफ ने लिया स्वच्छता व सेवा का संकल्प
जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. के.वी. सिंह ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता को नमन किया। उपस्थित लोगों ने बापू के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानव सेवा के संदेशों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही, अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों की निस्वार्थ सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का प्रण भी लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)