मुरादाबाद से पकड़ा तेंदुआ चंदौली के जंगल में छोड़ा:अब 10 तेंदुए, ग्रामीणों और पर्यटकों से शाम-रात में जंगल में न जाने की अपील

Oct 08, 2026 - 21:03
0
मुरादाबाद से पकड़ा तेंदुआ चंदौली के जंगल में छोड़ा:अब 10 तेंदुए, ग्रामीणों और पर्यटकों से शाम-रात में जंगल में न जाने की अपील
मुरादाबाद के बलिया गांव से पकड़े गए तेंदुए को गुरुवार शाम चंदौली के चकिया रेंज के लेड़हा जंगल में छोड़ा गया। वन विभाग की टीम ने सुरक्षा और निगरानी के बीच तेंदुए को जंगल में छोड़ा। इस दौरान टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रखे रही। जंगल में बढ़ी वन्यजीवों की मौजूदगी वन विभाग के अनुसार चंद्रप्रभा और चकिया रेंज में पहले भी तेंदुए छोड़े गए हैं। मुरादाबाद से लाए गए तेंदुए के साथ दो मादा तेंदुओं को भी जंगल में छोड़ा गया है। इसके बाद क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। विभाग इन वन्यजीवों की निगरानी कर रहा है। कुछ दिन पहले नौगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि वन विभाग की ओर से वीडियो की पुष्टि नहीं की गई थी। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील चकिया रेंजर अश्वनी चौबे ने बताया कि विभिन्न जनपदों से रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों को जंगल में छोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों को जंगल में जाने से बचने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। चरवाहों और जंगल के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों और पर्यटकों से अकेले जंगल में नहीं जाने और खासकर शाम व रात के समय जंगल की ओर जाने से बचने की अपील की है। वन्यजीव दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को देने को कहा गया है। तेंदुए को जंगल में छोड़ने के दौरान चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश कुमार दुबे, चकिया रेंजर अश्वनी चौबे, नए रेंजर आनंद दुबे, शिवबक्स समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User