फतेहपुर में ट्रक ने भेड़ों के झुंड को रौंदा:13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल; चरवाहे ने खाई में कूदकर बचाई जान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसे में 13 भेड़ों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा भेड़ें घायल हो गईं। हादसे के दौरान चरवाहे ने खाई में कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भेड़ों के इलाज की व्यवस्था कराई और ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। सामने से आए ट्रक ने झुंड को मारी टक्कर मजूपुर निवासी भेड़ पालक वीरेंद्र पाल गुरुवार शाम अपनी भेड़ों के झुंड को लेकर कुंवरपुर मोड़ के पास से गुजर रहे थे। करीब 6 बजे सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर मौजूद भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। ट्रक को अपनी ओर आता देख वीरेंद्र पाल ने तुरंत खाई में छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं, कई भेड़ें ट्रक की चपेट में आ गईं। भेड़ पालक ने मुआवजे की मांग की वीरेंद्र पाल के मुताबिक, हादसे में उनकी 13 भेड़ों की मौत हुई है और 40 से ज्यादा घायल हैं। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में लिया हादसे की सूचना मिलते ही मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल भेड़ों के इलाज की व्यवस्था कराई। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)