नाबालिग को बहलाकर ले गए, दो बार खून निकाला:जौनपुर में ब्लड बैंक ले जाकर आधार कार्ड बदला, मां की शिकायत पर 6 लोगों पर केस
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दो बार खून निकलवाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग का आधार कार्ड भी बदला गया। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे सिपाह निवासी शाकिब मेहंदी उनके नाबालिग बेटे को घर से अपने साथ ले गया। आरोप है कि शाकिब उसे नईगंज में दूबे ढाबा के पास स्थित गोमती चैरिटेबल ब्लड बैंक ले गया। वहां दो बार खून निकाला गया और बेटे की जगह अर्जुन गौतम का आधार कार्ड इस्तेमाल किया गया। महिला के मुताबिक, 12 सितंबर को बेटे के शरीर में खून की मात्रा 12.8 प्रतिशत थी, जो 24 सितंबर को जांच कराने पर 7.9 प्रतिशत रह गई। महिला ने शाकिब मेहंदी, जाकिर अली, सुनील, रंजीत, ब्लड बैंक के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल अनिता सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)