कुर्मांचल नगर में विकास कार्य शुरू:सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास, लोगों को मिलेगी राहत
लखनऊ में लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के अंतर्गत कुर्मांचल नगर में बुधवार, 14 अक्टूबर को सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हीरा कैटर्स मोड़ के पास इन्दर प्रोविजनल स्टोर वाली गली में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में यतींद्रनाथ सिंह ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्षेत्रीय लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। पार्षद भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क और नाली का निर्माण पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन तथा जल निकासी संबंधी सुविधाओं में लाभ मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)