नाबालिग वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई:वाहन सीज होंगे, अभिभावकों पर जुर्माना और FIR भी दर्ज होगी

Sep 25, 2026 - 17:45
0
नाबालिग वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई:वाहन सीज होंगे, अभिभावकों पर जुर्माना और FIR भी दर्ज होगी
ललितपुर में शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही लोगों की मौत पर गहरी नाराजगी जताई गई। नियमों की अनदेखी पर अपर जिलाधिकारी ने परिवहन, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों से नाराजगी जताई। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस और नगर पालिका को निर्देश दिए कि वे संयुक्त टीम बनाएं। यह टीम मुख्य चौराहों और बाजारों से अवैध पार्किंग और सड़कों पर फैले अवैध कब्जे को तुरंत हटाए। इससे सड़कों पर जाम न लगे और दुर्घटनाएं रुकें। देर रात और सुबह होने वाले हादसों को रोकने के लिए हाईवे पर विशेष नाइट चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया। इसमें रिफ्लेक्टर लाइट, फॉग लाइट और चालकों की फिटनेस की जांच होगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को चेतावनी दी कि इन निर्देशों का पालन जमीन पर दिखना चाहिए। अगर आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा के दावों में लापरवाही मिली या दुर्घटनाओं में कमी नहीं आई, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उन पर विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नाबालिग बच्चों द्वारा खुलेआम सड़कों पर वाहन चलाने और सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर भी गहरी नाराजगी जताई गई। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने मिलकर निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों को तोड़ने वाले नाबालिगों के खिलाफ तुरंत सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। नियम तोड़ने पर ऐसे वाहनों को मौके पर ही जब्त किया जाए। नाबालिगों के माता-पिता और वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। बैठक में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User