गोरखपुर में 12 से होगी फिल्म की शूटिंग:भोजपुरी फिल्म 'यार तोहपे कुर्बान' में दिखेगा दोस्तों का निःस्वार्थ प्रेम

Sep 25, 2026 - 17:45
0
गोरखपुर में 12 से होगी फिल्म की शूटिंग:भोजपुरी फिल्म 'यार तोहपे कुर्बान' में दिखेगा दोस्तों का निःस्वार्थ प्रेम
गोरखपुर में राघव कला एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘यार तोहपे कुर्बान’ की शूटिंग 12 अक्टूबर से गोरखपुर में शुरू होगी। फिल्म दो दोस्तों के निःस्वार्थ प्रेम और एक-दूसरे के लिए कुर्बानी की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी गोरखपुर से जुड़ी होने के कारण निर्माता और निर्देशक ने शूटिंग के लिए गोरखपुर को चुना है। फिल्म में गोरखपुर के विशाल त्रिपाठी, बिहार के आदित्य मोहन, अयाज खान, अभिनेत्री मेघाश्री और गुंजन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। गोरखपुर के अशोक महर्षि, इंद्रसेन यादव, अरुण कालिया, हेमलता सिंह और राजन शर्मा सहित अन्य कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्माता एवं लेखक डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण और निर्देशक ब्रजभूषण हैं। फिल्म का मुहूर्त मुंबई में किया गया था। निर्माता एवं लेखक डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण के अनुसार, फिल्म में रोमांस, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User