नैतिकता के आधार पर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें:संभल सपा सांसद बर्क ने कहा- चुनाव आयोग की घटनाएं देखकर विपक्ष और जनता की मांग जायज

Oct 04, 2026 - 12:04
0
नैतिकता के आधार पर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें:संभल सपा सांसद बर्क ने कहा- चुनाव आयोग की घटनाएं देखकर विपक्ष और जनता की मांग जायज
संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष और जनता जिस स्थिति की मांग कर रही है, वह बिल्कुल जायज है। सांसद बर्क ने कहा कि चुनाव आयोग के अंदर जिस तरह की घटनाएं चल रही हैं, उन्हें देखते हुए इस्तीफे की मांग जायज है। लंबे समय से इतने आरोप लग रहे हैं और अब वे सही भी साबित होने लगे हैं तो यह सवाल उठता है कि ऐसा करके देश के साथ बेईमानी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस कुर्सी पर ज्ञानेश कुमार बैठे हैं, वह ईमानदारी और पारदर्शिता से नहीं चलेगी तो लोकतंत्र और संविधान खतरे में रहेगा। बोले- विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर लेंगी फैसला बर्क ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं तो तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर उनके खिलाफ जल्द कोई फैसला लेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी मिलकर उन्हें हटाने के लिए कार्रवाई करेंगे। सांसद ने कहा, “मैं ही नहीं, आने वाले समय में पूरा देश एक मंच पर आ जाएगा।” पद्म विभूषण की मांग पर भी साधा निशाना पद्म विभूषण देने की मांग से जुड़े सवाल पर बर्क ने कहा कि बीजेपी नहीं करेगी तो कौन मांग करेगा? उन्होंने सवाल उठाया कि जिस तरह का काम चल रहा है, उसके लिए विपक्षी पार्टी अवॉर्ड की मांग क्यों करेगी। उन्होंने कहा कि अगर पक्षपात करने, लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डालने तथा देश के साथ धोखा करने के लिए अवॉर्ड देने की बात हो रही है तो यह अफसोस की बात है। बर्क ने कहा कि जिनका तुरंत इस्तीफा होना चाहिए, उनके लिए अवॉर्ड देने की बात की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User