नाला खुदाई को लेकर कांग्रेस नेता और ठेकेदार में विवाद:11 हजार रुपए लेने का आरोप, जेई ने मानक के मुताबिक निर्माण बताया
संभल में हयातनगर थाना क्षेत्र के जलाल खां सराय में रविवार दोपहर 2:30 बजे नाला निर्माण को लेकर विवाद हो गया। कांग्रेस नेता और संभल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुशीर खां तरीन का ठेकेदार से विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। निर्माण कार्य देख रहे जेई सचिन कुमार के पहुंचने के बाद नाले का काम दोबारा शुरू करा दिया गया। खेत के सामने खुदाई को लेकर हुआ विवाद बहजोई रोड स्थित जलाल खां सराय में नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 1.65 करोड़ रुपए की लागत से एक किलोमीटर लंबा नाला बनाया जा रहा है। इसका ठेका सैफी एंटरप्राइजेज को मिला है। करीब पांच दिन पहले खुदाई का काम शुरू हुआ था। रविवार को खुदाई मुशीर खां तरीन के खेत के सामने पहुंची तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद ठेकेदार कल्लू खां और उनके बेटे नईम से उनकी नोकझोंक होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 11 हजार रुपए लेने का लगाया आरोप मुशीर खां तरीन ने आरोप लगाया कि अन्य लोगों के सामने जिस तरह नाला बनाया जा रहा है, उसी तरह उनके खेत के सामने भी निर्माण होना चाहिए। उनका कहना है कि ठेकेदार ने उनके खेत के सामने अतिरिक्त जमीन में खुदाई कर दी। विरोध करने पर दोबारा खुदाई के नाम पर जेसीबी के 11 हजार रुपए भी लिए गए। इसके बाद उनसे पांच मजदूर लगाकर नाले की छंटाई भी कराई गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जेई बोले- मानक के अनुरूप हो रहा निर्माण निर्माण कार्य देख रहे जेई सचिन कुमार ने बताया कि नाले का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। विरोध कर रहे पक्ष को स्थिति समझा दी गई है। इसके बाद रुका हुआ निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को दी हिदायत विवाद की सूचना पर सरायतरीन पुलिस चौकी से दरोगा राहुल देशपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें शांत कराया और विवाद न करने की हिदायत दी। सरायतरीन प्रभारी राहुल देशवाल ने बताया कि जेई के पहुंचने के बाद मामला सुलझा लिया गया और निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)